रघु मालवीय 

भोपाल। इन्दौर और भोपाल में जिस तरह कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है उससे लगता नहीं की हमें लाॅकडाउन से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। देश में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 1.22.656 हो चुका है वहीं मरने वालों की तादाद 3634 हो गई है। देश में महाराष्ट्र की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है,यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 44582 पहुंच चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1517 पहुंच गया है। वहीं मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6170 हो चुकी है जबकि कोरोना से अभी तक 272 लोगों की जान जा चुकी है। इन्दौर में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उधर प्रदेश में बारह से आए मजदूरों की वजह से संक्रमितो का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल शहर के नये क्षेत्रों में संक्रमण के नये केस मिलने के बाद चिंता और बढ़ गई है। यहां बीते 15 दिनों में शहर की 50 नई कालोनियों में संक्रमण पहुंचा है। भोपाल में संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के जो क्षेत्र अभी तक ग्रीन जोन में थे,जहां कोरोना का नामों निशान नहीं था वहां भी अब कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलने लगे है। यह हमारे लिए चिंता में डालने वालीं खबर है। यदि यह दायरा इसी तरह बढ़ता रहा तो शहर को लाॅकडाउन से जल्दी छुटकारा मिलने की उम्मीद संभव नहीं है। इस खतरनाक जानलेवा वायरस को रोकने का एक ही उपाय है लाॅकडाउन का गंभीरता से पालन करना और करना। अब यह हम लोगों पर ही निर्भर है कि हमें इस तालाबन्दी से कितनी जल्दी छुटकारा चाहिए। भोपाल को दो जोन रेड और ग्रीन में बांटने के बाद शहर की सीमा के बाहर कुछ दुकानों को छूट मिलने से भीड़ भाड़ देखी जा रही है,वहीं रेड जोन और  कंटेनमेनट क्षेत्रों के लोगों का ग्रीन जोन में आने जाने से संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। इस घुसपैठ को रोकना जरूरी है बरना प्रशासन की मेहनत बेकार चली जाएगी। 

▪️भोपाल में संक्रमण के नए इलाके:-

जवाहर चौक। ग्यारह सौ क्वाटर। लामाखेड़। साकेतनगर। जाटखेड़ी। इस्लामपुरा। नई बस्ती नीलबड़। राजहरष सोसायटी कोलार। पिपलानी रेजीमेंट स्कूल एरिया। जनता नगर फेस 3 करोद। नारियल खेड़ा। बरखेड़ा आजाद नगर। इन्द्रप्रस्थ कालोनी हिनोतिया। वसुंधरा कालोनी। जेपी नगर। इन्द्रबिहार कालोनी। सुखसागर कालोनी रातीबड़। पटेल नगर संगम टाकिज। हाउसिंग बोर्ड कालोनी जेल रोड। फतेहगढ़ मिडटाउन बिल्डिंग। जाटखेड़ी ढोलकी बस्ती। अवधपुरी फेस-2। अप्सरा टाकीज सुदामा नगर। अलकापुरी। मिसरोद थाना। जयहिन्द नगर बरखेड़ा। गुंजन नगर बागसेवनिया। आदित्य एवन्यू एयरपोर्ट रोड। गुरूनानक कालोनी बैरसिया रोड। नवजीवन कालोनी। संजीव नगर शामिल है।

जबकि पुराने क्षेत्रों में जहांगीराबाद। मंगलवारा। ऐशबाग। बाग फरहत अफजा। बरखेड़ी। कोहेफिजा। अशोका गार्डन। नवाब कालोनी। अस्सी फीट रोड अशोका गार्डन। ओल्ड सुभाष नगर। छत्रसाल नगर आदि।

Source : रघु मालवीय